निरंतर हो रही बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर है। दर्जनों गांवों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया। दिघलबैंक प्रखंड के लोहागाढ़ा गांव में मंगलवार को कनकई नदी का पानी घरों में घुस गया। इसी बीच पानी के तेज बहाव में गांव की निवासी बालिका नेहसारा (13) बह गई। उसकी मौत हो गई। किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के मुख्य बाजार समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे हजारों लोग प्रभावित हो गए हैं।
 |
Flood at Chainpur Village
|
 |
Heavy Rain in Kishanganj |
जिले के ठाकुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, कोचाधामन, तैयबपुर समेत अधिकांश इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। यहां तक की शहर में रमजान नदी ने हाहाकार मचा रखा है।
 |
Flood at Chainpur Village |
जिले में चार लाख की आबादी किसी ना किसी रूप में बाढ़ से प्रभावित है। तैयबपुर में महानंदा खतरे के निशान से 43 सेमी. ऊपर बह रही है। इससे कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं सीमा पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसएसबी के जवानों को तेज बहाव से गुजर कर कैंप जाना पड़ रहा है।
 |
Dey Market Bridge |
प्रशासन के दावे लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। लोगों का पलायन जारी है। सुरक्षित स्थानों पर प्रशासनिक इंतजाम नहंी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिघलबैंक से मिली खबर के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के इतिहास में पहली बार आई त्रासदी से लोग भयभीत हैं। जगह-जगह सड़कों पर कई फीट पानी का तेज बहाव जारी है। बताया जाता है कि झापा बाजार के समीप बिलायतीबाड़ी गांव में निर्मित बांध के कई फीट तक टूट जाने से दिघलबैंक मुख्य बाजार सहित सशस्त्र सीमा बल कैंप नदी में तब्दील हो चुका है। यहां सड़कों पर भी पैदल चल पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। गंधर्वडागा थाना समेत उसके समीप के आदिवासी टोले में भी कनकई का पानी भर गया है। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जहां-तहां भटक रहे हैं।
 |
A Flooded Colony in Kishanganj |
इसके अलावा धनतोला पंचायत के हाथीडुब्बा, बिहारीटोला डोरिया, पांचगाछी, आठगछिया पंचायत के टंगटंगी बारहभांगा, दोगाछी, मंगुरा पंचायत के चैन मंगुरा, सतकौआ पंचायत के हाड़ीभीट्टी दिघलबैंक, काशीबाड़ी, दुबड़ी, रामपुर, कॉलोनी बस्ती, सरायघुट्टू, पथरघट्टी पंचायत के मालपरती, स्टेटटोली पथरघट्टी, ग्वालटोली, कमरबोद, गुआबाड़ी, काशीबाड़ी, कुढ़ैली आदिवासी टोला, डुबाटोली समेत दर्जनों गांवों में नदी का पानी भर गया है।
 |
A Bank of Flooded River |