Thursday 7 January 2016

पुलिस परिवार दूारा किशनगंज में शांति एंव सदभावना मिलन समारोह का आयोजन

0
-->

मो० मनाज़िर अहसन की रिपोर्ट.......

पुलिस  परिवार, किशनगंज  दूारा टाउन थाना  परिसर  में विशाल  कार्यक्रम आयोजन  किया  गया!  इस  कार्यक्रम  में  बतौर मुख्य  अतिथि किशनगंज  के  पुलिस  अधीक्षक  श्री  राजीव  रंजन जी , पूर्व  मंत्री बिहार सरकार  सह  विधायक  ठाकुरगंज  श्री नौशाद  आलम, एसडीओ  श्री  शफीक  आलम, अपर समाहर्ता, एएसपीमाता गुजरी मेडिकल कॉलेज  के निदेशक सह  विधान परिषद् सदस्य डॉक्टर  श्री दिलीप जयसवालकिशनगंज  के  पूर्व  नगर परिषद्  चेयरमैन  श्री  त्रिलोक  चन्द्र  जैन ,आदि  मंच  पर उपस्तिथ  थे!  



इस  शांति  एंव  सदभावना मिलन  समारोह  में  किशनगंज  के  पुलिस  अधीक्षक  श्री  राजीव रंजन  जी   ने  सबसे  पहले  नव वर्ष  की शुभकामना  दी  एंव  उन्होंने यहाँ  के  अवाम को धन्यवाद  दिया  और  शांति वयस्था  कायम  करने  में  खुद  पहल  कर  आगे आए  लोगों  की सराहना  की! उन्होंने  कहा  की  कुछ नायब हीरों  पर नज़र गयी  और इन्होने  देर  रात  घूम  कर-घूम कर  जज किया  और मेहनत  कर  मुहर्रम और  दशहरा  कमिटी  को चयनित  किया  जिन्हें  आज सम्मानित  किया  जायेगा!  उन्होंने  कहा  की किशनगंज  की जनता  हमारे  साथ  है इसलिए  किसी की  मजाल  नहीं  की  यहाँ  कुछ  हो! उन्होंने  सभी  दशहरा और  मुहर्रम 2015   कमीटियों को  इस कार्यक्रम  मैं  दशहरा  और  मुहर्रम  में  उत्कृष्ट  प्रदर्शन  करने  वालों को  सम्मानित  भी किया  गया  ! उन्होंने  सभों  का ध्यान  आकृष्ट  करते  हुए कहा की किशनगंज मैं  इस कार्क्रम की आवश्यकता  क्यूँ परी  यदि  हम  अच्छे  हैं तो  हमें  बताने  की जरुरत  है अगर  आप के  पास  अच्छी  चीज  है  तो  उसे बाटने की जरुरत  है! किशनगंज वासीयों की  शांति  और सद्भावना विरासत  है  और जो  कायम भी  है इसी पैगाम  को  पूरी  दुनिया  तक  पहुंचें और रहेगी यहाँ  की 30 लाख  जनता  का जो सहयोग प्राप्त  हुआ उसे भुलाया  नहीं जा  सकता!  


इस  कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के  साथ-साथ वरिष्ट पत्रकार मिस्टर अली रज़ा सिद्दिकीप्रोफेसर  बुलंद अख्तर, डॉक्टर फरजाना  बेगम, उस्मानगनी, हाजी अब्दुस  सुबहान, डॉक्टर  वरिष्ठ  पत्रकार  उमेश नंदन  सिन्हा, आदि  ने संबोधित  किया! इनके अलावा इस कार्यक्रम में शहर  के  गणमान्य  और  मुख्य  लोग और आम नागरिक  मौजूद  थे! मंच संचालन  प्रोफेसर डॉक्टर सजल प्रसाद  साह  ने किया! टाउन  थाना प्रभारी  श्री आफताब अहमद  ने  अहम् भूमिका निभाई  जो काबिले  तारीफ है ! कार्यक्रम का समापन एएसपी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ! 


Author Image
AboutMd Mudassir Alam

Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment